We’ve updated our Terms of Use to reflect our new entity name and address. You can review the changes here.
We’ve updated our Terms of Use. You can review the changes here.
/
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.
11.
12.
13.
14.
15.
16.
17.

about

मनु कौन थे? क्या उन्होंने मनुस्मृति लिखी थी? आखिर कोई अपनी ही स्मृति में किताब क्यों लिखेगा? अगर किसी और ने मनु की याद में यह किताब लिखी तो इसका मतलब है कि मनु खास शख्स रहे होंगेसूर्यकान्त बाली

इस आलेख का पहला हिस्सा यहां सुनें या पढ़ें : वे इबारतें जो भारत ने खुद लिखी थीं
इस आलेख का दूसरा हिस्सा यहां सुनें या पढ़ें : जो हुआ ही नहीं, उसे इतिहास बनाने का छल
इस आलेख का तीसरा हिस्सा यहां सुनें या पढ़ें : हमारे देश की सबसे पुरानी कविता हैं वेद
इस आलेख का चौथा हिस्सा यहां सुनें या पढ़ें : महाभारत से पहले के 3,000 साल

भारत के मील पत्थर: भाग पांच
अगर आप पहले किसी की आंखों पर पट्टी बांध दें और जब उसे कुछ नजर न आ रहा तो उसके गले में फूलों की माला डाल दें, तो इस बात की पूरी संभावना है कि वह व्यक्ति उस माला को रस्सी या जिंदा अथवा मरा सांप समझ कर गले से झटके से उतार कर नीचे फेंक दें।

जब कोई आदमी अपनी आंखों पर पट्टी बांध लेता है तो ऐसा ही होता है। उसे असली-नकली की, ठीक-गलत की, अच्छे-बुरे की तमीज खत्म हो जाती है। और जब सारा देश और पूरी जाति अपनी आंखों पर पट्टी बांध ले, या किसी से अपनी आंखों पर पट्टी बंधवा ले तो क्या होता है?

तो वही होता है, जो विदेशी विद्वानों द्वारा पट्टी बंधवाए हम भारतवासियों ने मनु के साथ किया है। वह कैसे? वह ऐसे कि आज आप किसी भी संदर्भ में मनु का नाम थोड़ा ठीक-ठाक तरीके से ले लीजिए, तो आप दकियानूसी, अंधविश्वासी, नारीविरोधी, दलितविरोधी, जातिपरस्त और न जाने क्या मान लिए जाएंगे।

इसलिए कि मनुस्मृति नामक एक ग्रंथ को नारीविरोधी और दलितविरोधी मान लिया गया है। इसे अंधविश्वास और जातिपरस्ती फैलाने वाला मान लिया गया है और मान लिया गया है कि जिस मनु नामक घृणित प्राणी ने उसे लिखा है वह दलितों का दुश्मन था, शूद्रों को अस्पृश्य मानता था, वेदों के मंत्रों की ध्वनि भी पड़ जाए तो उनके कानों में पिघला शीशा डालने को कहता था, स्त्रियों को हमेशा पराधीन रखने का पक्षपाती था, जात-पात फैलाने वाला था, ब्राह्मणवाद का पुरोधा था, वगैरह वगैरह।

दो हजार साल से है मनुस्मृति
मनुस्मृति में क्या लिखा है, यह बताना हमारा आज का विषय नहीं। पर पट्टी बांधे इस देश के इतिहासकारों से पूछना पड़ेगा कि जिस ग्रंथ का नाम मनुस्मृति है, अर्थात जो ग्रंथ मनु की स्मृति में लिखा गया, वह मनु द्वारा लिखा कैसे हो सकता है? कोई व्यक्ति अपनी ही स्मृति में कोई ग्रंथ कैसे लिख सकता है? कैसे कह सकता है कि मैं यह ग्रंथ अपनी स्मृति में लिख रहा हूं?

आज भी स्मृति ग्रंथ यानी कम्मेमोरेशन वॉल्यूम लिखे जाते हैं और वे किसी की स्मृति में, किसी की याद में लिखे जाते हैं, न कि किसी व्यक्ति द्वारा अपनी ही याद में खुद अपने ही द्वारा लिखे जाते हैं। और जिस व्यक्ति की याद में वे ग्रंथ लिखे जाते हैं, वह व्यक्ति खास ही होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा तो न केवल वह व्यक्ति भुला दिया जाएगा, बल्कि उसकी याद में वह ग्रंथ भी काल का बस एकाध थपेड़ा ही सह पाएगा और खत्म हो जाएगा।

जाहिर है कि जिस मनु की स्मृति में यह ग्रंथ लिखा गया, और वह भी मनु के करीब दो हजार साल बाद, वह कोई खास ही व्यक्ति रहा होगा। और लिखे जाने के करीब छह हजार साल बाद भी वह ग्रंथ जीवित है, बाद के अनेक विद्वानों ने उसमें अपने-अपने विचार जोड़ने का लालच पाला है। हमारा नागरिक कानून, जिसकी 'मिताक्षरा' नामक टीका के आधार पर टिका है, सदियों से टिका है और आजाद भारत में भी बाबा साहेब आंबेडकर सहित तमाम संविधान निर्माताओं ने जिसे मान्यता प्रदान की है।

तो यकीनन मनु कोई वैसा फूहड़, हंसोड़, दकियानूस, जातिपरस्त या नारीविरोधी बौना आदमी नहीं हो सकता। वह कोई विराट पुरुष रहा होगा, भव्य व्यक्तित्व रहा होगा, महामानव रहा होगा, अद्भुत रहा होगा, अति असाधारण और विलक्षण रहा होगा, जिसने इस देश को इतना कुछ दिया होगा कि उसके छह हजार साल बाद भी उसकी स्मृति में मनुस्मृति नामक ग्रंथ लिखा गया।

लिखे जाने के दो हजार साल बाद भी वह अपनी तमाम खामियों के बावजूद, अस्पृश्यता और नारी-परतंत्रता के कुछ मनुष्य विरोधी बयानों के बावजूद हमारे समाज का नियामक बना हुआ है।

credits

released February 15, 2023

कौन थे मनु
तो कौन था वह मनु जिसके कारण हम सभी आज भी खुद को मनुष्य (मनु+स्य, और संस्कृत में 'स्य' प्रत्यय 'का' 'के' 'की' अर्थ देता है) कहते हैं, मानव (मनोः अपत्यम् मानवः यानी मनु की संतान) कहते हैं, मनुज (मनु+ज अर्थात् मनु से पैदा हुआ) कहते हैं? जिस मनु से हमारा गर्भ का रिश्ता जुड़ गया, जो हम सबका लक्कड़दादा बन गया, जिसने हमें हमारा नाम दे दिया, वह मनु कौन था? कौन था भला

क्यों हमें कहा जा रहा है कि हम उसे कोसें, उसे भूल जाएं? लेकिन कैसे भूल सकते हैं हम? जो मनु विलक्षण वजहों से भारत राष्ट्र की स्मृति में अविभाज्य रूप से बसा है, रचा-पगा है, उस मनु को कैसे भूल सकते है? अथर्ववेद पढ़ जाइए, शतपथ ब्राह्मण पढ़ जाइए, महाभारत पढ़ जाइए, मत्स्य पुराण पढ़ जाइए, जयशंकर प्रसाद की 'कामायनी पढ़ जाइए।

सभी एक बात समान रूप से कहते हैं कि एक बार इस धरती पर भारी बाढ़ आई थी, जलौघ (जल+औघ यानी बाढ़) आया था, प्रलय आ गया था। चारों तरफ पानी ही पानी फैला था, सभी चेतन और जड़ सभी उसमें डूब कर खत्म हो गए थे, पर एक मछली की कृपा से मनु बच गए।

उसी के कहने पर वह ऊंचे हिमल पर रहने लगे और उन्हें एक नाव पर तैराकर उस बड़ी मछली ने बाढ़ के पानी में डूबने से बचा लिया और उस अकेले बचे मनु ने फिर पूरी सृष्टि पैदा की। क्या यह कहानी अपने दिमाग को कहीं स्पर्श करती है?

कैसे एक व्यक्ति पहाड़ पर रहकर (जिसे बाकी सभी ग्रंथ उत्तर का हिमालय कहते हैं, मत्स्य पुराण दक्षिण का मलय पर्वत कहता है) वहां नाव चला सकता है? कैसे कोई एक मछली उसकी सहायता के लिए आ सकती है? कैसे एक अकेला पुरुष सारी सृष्टि को फिर से पैदा कर सकता है?

पर दिक्कत यह है कि जल प्लावन (प्लावन यानी बाढ़) यूनान, बेबीलोन की माइथोलॉजी में, बाइबल में, कुरान शरीफ में, चीन, मलाया आदि की पुरानी कहानियों में एक कहानी ही नहीं, बतौर घटना मिलता है। भारत में भी मिलता है और उसके साथ मनु का संबंध जुड़ा है, तो जाहिर है कि मनु को किसी-न-किसी रूप में आदि पुरुष माना गया है, जिसने सृष्टि अर्थात समाज को बचाने के लिए कोई अद्भुत कर्म किया होगा।

भारत में आदिकाल से है टाइम का कॉन्सेप्ट
अब आदिपुरुष की इस भारतीय धारणा को हमारे ही देश के कालविज्ञान के साथ जोड़ कर देखिए। धरती के तमाम देशों में शायद भारत ही अकेला ऐसा देश है, जहां बहुत ही पुराने समय से काल अर्थात 'टाइम' ('टाइम' ऐंड 'स्पेस' वाला टाइम) को ठोस वैज्ञानिक दृष्टि से देखा गया है।

निमेष को यानी पलक झपकने को चूंकि हमारे यहां समय की न्यूनतम गिनने लायक इकाई माना गया है, इसलिए वहां से शुरू करते हैं। 25 निमेष = 1 काष्ठा। 30 कष्ठा = 1 कला। 30 कला = 1 मुहूर्त। 30 मुहूर्त = 1 अहोरात्र यानी एक दिन रात। 15 दिनरात = 1 पक्ष या पखवाड़ा। 2 पक्ष (कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष) = 1 महीना। 6 महीना = 1 अयन। 2 अयन (दक्षिणायन और उत्तरायण) = 1 वर्ष।

43 लाख 32 हजार वर्ष = 1 पर्याय यानी एक महायुग (सत्य, त्रेता, द्वापर और कलियुग को मिलाने के बाद एक महायुग बनता है।) 31 पर्याय = 1 मन्वन्तर। 14 मन्वन्तर = 1 कल्प। हमारा मंतव्य यहां आपको भारत का कालविज्ञान समझाना नहीं, जो एक बड़ा ही गहन शोध का विषय है और इस गाथा में उस पर विचार असंभव और अव्यावहारिक है।

इस कालविज्ञान में कुछ सचाइयां हैं, तो कुछ बातों को कुछ लोग अतिशयोक्ति कहना चाहेंगे। लेकिन हमारा मकसद यहां सिर्फ यह बताना है कि कैसे कालविज्ञान की अब तक की सबसे बड़ी इकाई अर्थात मन्वन्तर (मनु+अन्तर यानी दो मनुओं का आपस में अंतर यानी दूरी, फर्क, गैप) के साथ मनु का नाम जुड़ा है।

हमारा कालविज्ञान कहता है कि एक कल्प में चौदह मन्वन्तर होते हैं। हर मन्वन्तर का एक नाम है, जो उस वक्त के मनु के नाम के आधार पर है। जो कल्प इस समय चल रहा है, उसके चौदह में से छह मन्वन्तर बीत चुके हैं। सातवां चल रहा है और सात अभी आने हैं।

जो चल रहा है उसका नाम स्वयंभू के पुत्र मनु के आधार पर स्वायंभुव मन्वन्तर दिया गया है। यानी हर मन्वन्तर की शुरुआत मनु से होती है और इस तरह हमारे कालवैज्ञानिकों ने भी मनु को आदिपुरुष माना है।

मनु पहले राजा, जिन्होंने समाज के नियम बनाए
बाढ़ की पुरानी कहानी हो या विज्ञान की कसौटी पर कसने लायक हमारा कालचिंतन हो, इन दोनों पहलुओं से जोड़ कर देखें, तो बात यह उभरती है कि मनु इस देश के आदिपुरुष हैं।

चूंकि अपनी परंपराओं और संस्थाओं का उपहास करने की पलायनवादी बहादुरी हमारे चरित्र का अंग बनती जा रही है और हम उनका गहन शोध कर ठीक नतीजे निकालने से कतराने लगे हैं, इसलिए अपने देश की यज्ञ संस्था के बारे में हम खत्म हो रही बीसवीं सदी के महावैज्ञानिक और महातार्किक माहौल में भी न कुछ जानते हैं और न ही जानने को तत्पर हैं।

पर जो जानते हैं, वह है कि यज्ञ संस्था हमारे देश की पर्यावरण चिंता ही नहीं, पर्यावरण से मानसिक कायम करने का अद्भुत प्रतीक रही है और यह सूचना कि इस यज्ञ संस्था को करने का विचार सबसे पहले मनु को आया था, मनु के प्रति हमारी दीवानगी को बढ़ा सकती है।

तो क्या है इस सबका मतलब? यह कि इस देश के ज्ञात इतिहास में मनु वह पहले राजा हैं, जिन्होंने अव्यवस्था में डूबे हमारे समाज को पहली बार राज-शासन प्रदान किया। उसके लिए नियम बनाए, संस्थाएं कायम कीं, तोड़ने वालों के लिए सजा का इंतजाम किया।

मनु से पहले किसी राजा का उल्लेख नहीं मिलता और मनु के साथ ही देश का सिलसिलेवार इतिहास मिलना शुरू हो जाता है, तो हमें ब्राह्मण ग्रंथों की एक पुरानी कहानी मनु से जुड़ी मालूम पड़ने लगती है, जिसमें आता है कि एक बार अव्यवस्था और गड़बड़ से तंग आकर लोग ब्रह्मा के पास कहने गए कि हमें एक राजा दीजिए, जो हम पर शासन कर सके।

ब्रह्मा अर्थात स्वयंभू ने उन्हें राजा दिया और अगर मनु स्वायंभुव यानी स्वयंभू के बेटे माने जाते हैं। तो हमारा पहला शासक मनु के अलावा और कौन हो सकता है?

6 हजार साल पहले के हैं मनु
जिस व्यक्ति को राजा बनाया गया उस मनु ने शासन करने के, समाज चलाने के, प्रकृति के उचित दोहन के, व्यवस्था तोड़कों को सजा देने के नियम बनाए। पीढ़ी-दर-पीढ़ी भारतवासियों को यह बात याद रही कि समाज मनु के बनाए नियमों में चल रहा है।

मनु के छह हजार साल बाद, यानी आज से करीब दो हजार साल पहले किसी ने मनु की स्मृति में उस समय (यानी लिखने वाले के समय) प्रचलित नियमों को उस समय की यानी लिखने वाले के समय की क्लासिकल भाषा संस्कृत में लिखकर अपनी पुस्तक को मनुस्मृति कह दिया, जिसमें आगे चलकर कुछ लोगों ने अपनी-अपनी बातें भी जोड़ दीं। इसलिए एक ही मनुस्मृति में परस्पर विरोधी विचार कम नहीं।

लेकिन इसमें मनु का कसूर क्या है? इसलिए जब हम मनु को कोसते हैं तो मानो आंखों पर पट्टी बांधकर फूलों की माला को जहरीला सांप समझ लेते हैं, जबकि समाज को अव्यवस्था के प्रलय से निकाल कर हमारे ज्ञात इतिहास के प्रथम सम्राट मनु महाराज ने समाज को हर तरह की व्यवस्था दी और फिर भारत की चार दिशाओं में राज-शासन की स्थापना के लिए अपने पुत्रों को भेज दिया। तो इस मनु के बारे में, हमारे इतिहास के इस पहले मीलपत्थर के बारे में हमारी वाणी क्या ज्यादा जानकर, ज्यादा जिम्मेदार गरिमा से ज्यादा सरोबार नहीं होनी चाहिए?

license

all rights reserved

tags

about

Entheon קיפא ויקיפדיה London, UK

In a consumer world like ours, electronic music has become a disposable and generic product. Entheon-Maˁaziah tries to distance itself from this industry by carefully selecting emergent and original artists who come from everywhere around the globe.

contact / help

Contact Entheon קיפא ויקיפדיה

Streaming and
Download help

Redeem code

Report this album or account

If you like मनु [ENTHEON015], you may also like: